nagpur-arrests-a-lady-thief-who-is-highly-educated-and-belongs-to-financially-sound-family
File Photo

    Loading

    पुणे : अनैतिक संबंध (Immoral Relationship) में महिला (Women) का गला घोंटकर (Strangled) हत्या करने के बाद फरार हुए आरोपी को पुणे (Pune) की विमानतल पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। उसका नाम मोहम्मद गुलाब मोहम्मद मुक्तार शेख (32, मूल निवासी बिहार, फिलहाल पठारे बस्ती लोहगांव, पुणे) है। 6 फरवरी को मोझे आली लोहगांव (Lohgaon) में एक महिला  अपने ही घर के बाथरुम में मृत अवस्था में मिली थी। शेख पर आरोप है कि उसी ने महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और बिहार भाग गया।

    विमानतल पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भरत जाधव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, उक्त महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। इसके अनुसार हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। इसमें पता चला कि अनैतिक संबंध में महिला के घर में पहले किराये से रहने वाले आरोपी शेख ने उसकी हत्या को अंजाम दिया। उसकी खोजबीन शुरू करने के दौरान तकनीकी विश्लेषण में उसके बिहार भाग जाने की जानकारी मिली। इसके अनुसार पुलिस की एक टीम बिहार पहुंची और वहां से उसे हिरासत में लिया गया।  

    आरोपी मोहम्मद शेख ने पूछताछ में वारदात स्वीकार की है, इसके अनुसार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई को अप्पर पुलिस आयुक्त नामदेव चव्हाण, उपायुक्त रोहिदास पवार, सहायक आयुक्त किशोर जाधव, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भरत जाधव के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक (क्राइम) मंगेश जगताप, सहायक निरीक्षक मिलिंद पाठक, उपनिरीक्षक एस.ए. जाधव, अंमलदार रमेश लोहकरे, किरण खुडे, उमेश धेंडे, विनोद महाजन,किरण अब्दागिरे, रिहान  पठान, नाना कर्चे, रुपेश तोडेकर की टीम ने अंजाम दिया।