Har Ghar Tiranga Campaign

    Loading

    पिंपरी: नागरिकों के मन में देश के प्रति प्रेम की भावना पैदा करने के लिए देश भर में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों के निर्देशानुसार देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक ”हर घर तिरंगा” (Har Ghar Tiranga) पहल लागू की जा रही है। इसके तहत पिंपरी-चिंचवड शहर (Pimpri-Chinchwad City) में 3 लाख घरों पर तिरंगा (Tiranga) फहराया जाएगा। 

    इसकी जानकारी देते हुए पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक राजेश पाटिल ने कहा कि शहर में राष्ट्रीय स्तर पर महानगरपालिका की छाप बनाने के लिए क्षेत्रीय कार्यालयवार अनुसार तिरंगा झंडा वितरण की व्यवस्था की जाएगी। कमिश्नर ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव आंदोलन में नागरिकों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, सोसाइटियों की भागीदारी बढ़ाने और उनके प्रति देश प्रेम की भावना पैदा कर उन्हें प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।

    झंडा वितरण केंद्र स्थापित किया गया

    महानगरपालिका के आठ क्षेत्रीय कार्यालयों में झंडा वितरण केंद्र स्थापित किया गया है। यहां नागरिकों को कम कीमत पर राष्ट्रीय झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे। नागरिकों को झंडा खरीदकर अपने घर या भवन पर फहराना होग। नियमित संपत्ति कर का भुगतान करने वाले 6 से 7 हजार नागरिकों को मुफ्त तिरंगा झंडा वितरित किया जाएगा। शहर में 32 जगहों पर फ्लेक्स लगाने की योजना है। प्रभात फेरी के माध्यम से शहर में पानी की टंकी, फ्लाईओवर की साज-सज्जा और विद्युत प्रकाश व्यवस्था, वृक्षारोपण कार्यक्रम, चित्ररथ, सेल्फी पाइंट एवं एनीमिया जागरूकता के साथ ही निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।  सरकारी कार्यालय, स्कूल/कॉलेज, मनोरंजन केंद्र, अस्पताल, सिनेमा घर जैसे 75 स्थानों पर विशेष व्यक्ति झंडा फहराएंगे। 

    11 से 15 अगस्त तक प्लागथॉन का आयोजन

    कमिश्नर ने कहा कि 11 से 15 अगस्त तक प्लागथॉन का आयोजन किया जाएगा। आयुक्त पाटिल ने स्कूलों, कॉलेजों, वीरांगुला सेंटर, पर्यावरण प्रेमियों, वृक्ष प्रेमियों, सोसाइटियों, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से भी बड़ी संख्या में इस आंदोलन में भाग लेने की अपील की। इस पहल को लेकर महानगरपालिका मुख्यालय में हुई बैठक में महानगरपालिका के विभागों और क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा उठाए जाने वाले दायित्वों पर चर्चा की गई। इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त विकास ढाकणे, जितेंद्र वाघ, उल्हास जगताप, सह आयुक्त आशादेवी दुरगुडे, शहर अभियंता मकरंद निकम, उपायुक्त चंद्रकांत इंदलकर, विठठल जोशी, अजय चारठणकर, संदीप खोत, मनोज लोणकर, सह शहर अभियंता सतिष इंगले, संजय कुलकर्णी, संजय खाबडे, प्रमोद ओंभासे, उपआयुक्त रविकिरण घोडके, आयटीआय के प्राचार्य शशीकांत पाटील, सहायक आयुक्त नीलेश देशमुख, विनोद जलक समेत महानगरपालिका के क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित थे।