maharashtra rain
महाराष्ट्र में बारिश (फाइल फोटो)

Loading

महाराष्ट्र: जैसा कि हम देख रहे हैं पिछले कुछ समय से जहां इस समय महाराष्ट्र में लगातार भारी  बारिश हो रही है। वहीं तेज बारिश के चलते लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अब मूसलाधार बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है। इस बीच, आज पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए ‘रेड’ अलर्ट और ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस बारे में जानकारी देते हुए आईएमडी वैज्ञानिक सुनील कांबले ने कहा, ”हमने रायगढ़ जिले के लिए रेड अलर्ट और मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आने वाले दिनों में रायगढ़ और मुंबई में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।”

 

IMD की मानें तो बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, ऐसे में मुंबई और आस-पास के हिस्सों में साथ ही कोंकण जिले में मानसून फिर से सक्रिय होगा। ऐसे में आने वाले सप्ताह में मुंबई में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। महाराष्ट्र में भारी बारिश के अलर्ट को देखता प्रशासन यहां पूरी तरह से तैयार है। मुंबई के लिए फिलहाल ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।