मुंबई: महाराष्ट्र में पीएम मोदी (PM Modi), गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी नेता किरीट सोमैया के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी (derogatory remarks) करने के आरोप में आरटीआई कार्यकर्ता गुलाम काजी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गुलाम काजी (Ghulam Qazi) ने सोशल मीडिया पर इन नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था। मुंबई पुलिस ने संज्ञान लेने हुए सोशल मीडिया के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेता किरीट सोमैया के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में RTI activist गुलाम काजी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें हिरासत में लिया है।
Maharashtra | Sakinaka PS registered a case under relevant sections of IPC against RTI activist Gulam Qazi and took him into custody for allegedly making derogatory remarks against PM Modi, HM Amit Shah, BJP leader Kirit Somaiya on social media: Mumbai Police
(Picture of the… pic.twitter.com/GteToeQimm
— ANI (@ANI) May 27, 2023
मुंबई पुलिस ने बताया कि साकीनाका पीएस ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा नेता किरीट सोमैया के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में RTI कार्यकर्ता गुलाम काजी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।