‘ऐसा’ हुआ तो जाएगा शिंदे का ‘CM’ पद और अजित पवार की विधायकी

Loading

महाराष्ट्र: आए दिन महाराष्ट्र में सियासी (Maharashtra Politics) माहौल गरमाया हुआ हम देखते है, संजय राउत (Sanjay Raut) किसी न किसी मुद्दे से सत्ता पक्ष पर निशाना साधते रहे है। शिवसेना ठाकरे गूट (Shiv Sena Thackeray faction) के सांसद संजय राउत ने कहा कि ”उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है, बीजेपी (BJP) बड़ा भाई है। इसलिए बड़े भाई को समझौता करना पड़ता है।

यह शिवसेना और एनसीपी को सत्ता से दूर रखने के लिए है। अगर महाराष्ट्र में अराजकता होगी तो भी यह काम करेगा। महाराष्ट्र के अस्पतालों में मौत का सिलसिला जारी है। जबकि यह सब चल रहा है, वे सभी नेता आपस में खाता आवंटन में फंसे हैं। आगे उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र (Maharashtra) का दुर्भाग्य है। 

संजय का फडणवीस पर निशाना 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह नई दिल्ली में पत्रकारों से बात कर रहे थे, उस दौरान उन्होंने शिंदे, फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजित पवार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने अब तक अपने जीवन में देवेंद्र फडणवीस इतना झूठा आदमी नहीं देखा। केवल मविआ नेताओं को बदनाम किया जा रहा है। फडणवीस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि सिंचाई घोटाले का आरोपी आपके बगल में बैठा है। संजय राउत ने हमला बोलते हुए कहा कि आप गलत लोगों को राजभवन में लेकर आए है। 

cm shinde
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

तो जाएगा शिंदे का ‘CM’ पद..

आगे संजय राउत ने कहा कि, फड़नवीस आपने अपना कमा कर लिया है। एकनाथ शिंदे अवैध मुख्यमंत्री हैं। अगर विधानसभा अध्यक्ष कानून के मुताबिक काम करेंगे तो एकनाथ शिंदे पांच साल तो क्या पांच मिनट के लिए भी मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। इतना ही नहीं संजय राउत ने यह भी दावा किया कि अजित पवार की भी विधायकी जाएगी।