Shashi Sinha: Icon of media agencies in India

Loading

नागपुर. कोरोना के इस इस विकट परिस्तिथि के समय नवभारत अपने पाठकों के लिए LockdownVibes के पटल पर नियमित, ख़ास लोगों से अपने पाठकों का परिचय करवा रहा है। ख़ास इसीलिए क्यूंकि यह ‘सूरमा’ अपने-अपने माध्यम के सबसे योग्य धुरंदर है। इन दिग्गजों को सुनना ही अपने आप  में कुछ जीतने के बराबर है। इसी कड़ी में हमारे अगले मेहमान हैं IPG Mediabrands के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(CEO)शशि सिन्हा। आइये जानते हैं इस हस्ती के बारे में।

शशि सिन्हा आज किसी परिचय मोहताज नहीं हैं। यूँ कहें तो शशि सिन्हा आज मीडिया जगत के सिरमौर में से एक हैं। शशि IPG Mediabrands में भारत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(CEO) के रूप में कार्यरत है। आज IPG Mediabrands दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मीडिया एजेंसी समूह है जिसमे Lodestar UM, Initiative Media, Interactive Avenues, Mediabrands, BPN, Reprise, Rapport, Cadreon, Orion, Society और Magna Global जैसे दिग्गज शामिल हैं। आपको बता दें कि यह समूह आज भारत के कुल मीडिया खर्च का लगभग 20% प्रबंधन देखता  है। यही नहीं इनके क्लाइंट लिस्ट में अनेकों ब्लूचिप कंपनियां जैसे  सैमसंग, अमेज़ॅन, अमूल, कोका-कोला और जॉनसन एंड जॉनसन का समावेश है। इस प्रकार शशि सिन्हा और IPG Mediabrands, भारत के मीडिया जगत में दो सबसे मजबूत आधार स्तंब हैं।

इन सबके अलावा शशि जी कि स्वयं भी एक स्वतन्त्र परिचय रखते हैं । जी हाँ शशि सिन्हा आज विभिन्न उद्योग निकायों जैसे विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) और दी एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) जैसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में गहरी पैठ रखते हैं। इतना ही नहीं वे रीडरशिप स्टडीज काउंसिल ऑफ इंडिया (RSCI) और ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC) की तकनीकी समिति के वर्तमान अध्यक्ष भी हैं। वे ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC)के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा शशि  प्रतिष्ठित फेसबुक इंडिया क्लाइंट काउंसिल(FICC)के एक सम्मानित सदस्य भी हैं।

आपको बता दें कि शशि IIT(इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी) कानपुर और IIM(इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट) बैंगलोर के पूर्व छात्र रह चुके हैं। उन्हें हाल ही में इन उच्च कोटि संस्थाओं से  “सबसे प्रतिष्ठित पूर्व छात्र अवार्ड” से सम्मानित किया गया था। शशि आज मीडिया इंडस्ट्री में बहुमूल्य 30 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं । एक तरह से वे मीडिया इंडस्ट्री के कर्णधार कहलाये जा सकते हैं।

श्री शशि सिन्हा हमारे साथ 3 मई को शाम 5 बजे नवभारत: Lockdown Vibes में हमारे साथ पटल पर होंगे। वे कोरोना महामारी के पश्चात उपभोक्ता व्यवहार पर हमारे साथ अपने विचार हमारे समक्ष रखेंगे। हम अपने पाठकों का Lockdown Vibes पर  इन्तेजार करेंगे।