shiv sena sanjay-raut-mother-first-reaction-after-granted-bail-on-patra-chawl-land-scam-case

    Loading

    मुंबई: पात्रा चॉल मामले (Patra Chawl Land Scam Case) में शिवसेना के नेता संजय राउत (Sanjay Raut Bail) को आज जमानत मिल गई है। इसलिए ठाकरे गुट में सब लोग खुश हो गए है। संजय राउत को जमानत मिलने के बाद अब उनके घर पर जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई है। संजय राउत के साथ प्रवीण राउत को भी आज जमानत दे दी है।

    संजय राउत (Sanjay Raut) पिछले 100 दिनों से न्यायिक हिरासत में थे। संजय राउत ने जमानत पाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। संजय राउत की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई हुई। आज उन्हें जमानत मिल गई है। संजय राउत को जमानत मिलते ही उनकी मां ने प्रतिक्रिया दी। संजय राउत की मां ने कहा है कि, ‘मेरा बेटा आ रहा है, मैं खुश हूं।’

    कोर्ट के इस फैसले पर ईडी (ED) के वकीलों ने आपत्ति जताई थी। संजय राउत की जमानत निलंबित कर दी गई है। विशेष अदालत ने आज दोपहर करीब तीन बजे ईडी के वकीलों द्वारा की गई मांग पर फैसला सुनाया है। PMLA कोर्ट ने संजय राउत और सह-आरोपी प्रवीण राउत की जमानत के आदेश पर रोक को खारिज कर दिया है, जिसके बाद अब उन्हें जल्द ही रिहा किया जाएगा।

    मालूम हो कि, पात्रा चॉल मामले में ईडी ने 31 जुलाई की देर शाम शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किया था। उसके बाद संजय राउत को पहले ईडी और फिर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, उसके बाद से संजय राउत आर्थर रोड जेल में बंद हैं। ईडी ने संजय राउत पर मेल घोटाला मामले में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप लगाया था।