thane Bandh
Representative Image

Loading

ठाणे: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) का मामला जोर पकड़ रहा है। पिछले दिनों जालना में मराठा समाज के लोगों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश तेज हो गयी है। जिसके तहत सकल मराठा समाज ने सोमवार (Monday) को ठाणे (Thane) शहर बंद (Bandh) का आह्वान किया है। ठाणे (Thane) शहर बंद का निर्णय शुक्रवार की रात सरकारी विश्रामगृह में मराठा समाज की बैठक में लिया गया। बैठक में शिंदे गुट एवं अजित गुट को छोड़ लगभग सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद थे।

सकल मराठा मोर्चा के ठाणे जिला अध्यक्ष रमेश आंब्रे  ने सभी से जाति धर्म, पार्टी एवं नेता को अलग रखकर मराठा समाज के बंद में शामिल होने की अपील की है। सभी को अधिकार की लड़ाई में शामिल होने की जरुरत है। ठाणे शहर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का होम टाउन है। इसकी वजह से ठाणे शहर का बंद होना बड़ा मायने रखता है। 

 
बैठक में कांग्रेस के ठाणे  शहराध्यक्ष विक्रांत चव्हाण, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) गुट के ठाणे शहराध्यक्ष सुहास देसाई, शिवसेना (ठाकरे गुट) के शहराध्यक्ष प्रदीप शिंदे, मनसे शहराध्यक्ष रविंद्र मोरे, मनसे नेता अविनाश जाधव, भाजपा के पूर्व नगरसेवक कृष्णा पाटिल, मराठा क्रांति मोर्चा के ठाणे अध्यक्ष रमेश आंब्रे  सहित लगभग सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.सत्तारूढ़ शिवसेना शिंदे गुट एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट के किसी प्रतिनिधि ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया।