BJP MLA Ganpat Gaikwad

Loading

ठाणे. शिवसेना (Shiv Sena) नेता महेश गायकवाड़ (Mahesh Gaikwad) पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार महाराष्ट्र (Maharashtra) के भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ (Ganpat Gaikwad) ने एक स्थानीय अदालत में आवेदन दायर कर अनुरोध किया है कि उन्हें पुलिस हिरासत में घर से खाना मंगाने और अपने वकीलों से मिलने की अनुमति दी जाए। उनके वकील ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वकील ने कहा कि आवेदन पर मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की कल्याण इकाई के अध्यक्ष महेश गायकवाड़ पर भूमि विवाद को लेकर कई गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार विधायक गायकवाड़ 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में हैं।

अधिकारियों ने पहले कहा था कि गणपत गायकवाड़ ने शुक्रवार रात उल्हासनगर के हिल लाइन थाने में एक वरिष्ठ निरीक्षक के कैबिन के अंदर महेश गायकवाड़ पर गोली चलाई और उनके सहयोगी राहुल पाटिल को भी घायल कर दिया। कल्याण (पूर्वी) क्षेत्र से तीन बार के विधायक पर हत्या के प्रयास और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी)