corona
File Photo

    Loading

    ठाणे : ठाणे जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या में इजाफा (Increase) हो रहा है और अब यह दिनों-ब-दिन भयावह रूप (Frightening Form) लेता जा रहा है।  क्योंकि पिछले 24 घंटे में ठाणे जिले में 957 मरीज दर्ज किए गए। वहीं  2 लोगों की मौत की सूचना मिली है। मुंबई के बाद सबसे ज्यादा तो कोरोना का संक्रमण ठाणे जिले में ही हुआ है। जिससे अब हड़कंप मच गया है और जिला प्रशासन के साथ जिला वासियों की चिंताएं बढ़ती नजर आ रही है। 

    ऐसे में 957 कोरोना मरीजों के साथ एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 4215 तक पहुँच गया है। बहरहाल जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आकड़ा 7,18,047 तक जा पहुंचा है। वहीं मृतकों की कुल संख्या 11,898 पर स्थिर है। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 7,007,77 है। 

    नवी मुंबई महानगरपालिका की सीमा में एक बार फिर सबसे अधिक 366 कोरोना के मरीज मिले है। यहाँ पर अब तक कुल 1,54,746 कोरोना के संक्रमित मरीज हो चुके है और अब तक 1,50,791 मरीज ठीक हो चुके है। एक्टिव मरीजों की संख्या 1540 है। जिला प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 324 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। यहां पर कुल बाधितों की संख्या 1,87,257 हो गई है। जबकि 1603 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में 87 नए कोरोना मरीज और एक्टिव 403 मरीज, भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में 05 नए मरीजों के साथ कुल कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है। 

    उल्हानगर महानगरपालिका में 27 नए मरीज मिले है। जबकि एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 46 हो गई हैं।  मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की सीमा 79 नए मरीज और 396 नए एक्टिव मरीज पाए गए है। जबकि एक मरीज की मौत पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई है। 

    इसी प्रकार बदलापूर नगरपरिषद में 10 मरीज के साथ कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 49 हो गई है। हालांकि, अंबरनाथ नगरपरिषद में एक भी मरीज नया नहीं मिला है। वहीं ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। यहाँ पर 59 नए मरीज मिले है और यहां पर कुल बाधितों की संख्या 49,569 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 165 हो गई है।