Representative Pic
Representative Pic

    Loading

    ठाणे. ठाणे जिले (Thane District)के ठाणे, नवी मुंबई महानगरपालिका के साथ केडीएमसी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीजों (Corona Infected Patients) का आंकड़ा कम होता दिखा, वहीँ पिछले तीन महीनों के बाद पहली बार मृतकों की संख्या में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। इसी प्रकार जिले के अन्य क्षेत्रों में जैसे मीरा-भायंदर, उल्हासनगर, भिवंडी आदि महानगरपालिका और अंबरनाथ और बदलापुर नगरपालिका क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़े में अब कमी आ रही है। जो जिला वासियों के लिए राहत की बात मानी जा रही है। 

    शुक्रवार को अब तक एक दिन में 417 नए मरीज (New Patients) मिले है, वहीँ 13 मरीजों की इलाज के दौरान मौत (Death) हो गई। इस प्रकार जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 527400 तक जा पहुंची है। वहीं मृतकों की कुल संख्या 10462 हो गई है।  

    केडीएमसी में 79 नए मरीज मिले 

    कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की सीमा में  एक भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत पिछले 24 घंटे में दर्ज नहीं हुई है। वहीँ यहां पर एक दिन 79 मरीज मिले है। इस प्रकार कुल मृतकों की संख्या 2581 और संक्रमितों का आंकड़ा 135323 तक पहुँच गया है। 

    • ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 82 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 132156 हो गई है। वहीँ 4 मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। यहाँ पर अब तक कुल 1963 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
    • नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में सर्वाधिक 93 नए मरीज मिले है। वहीँ यहां पर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 99403 तक पहुँच गया है। जबकि 7 लोगों की मौत हुई है। यहाँ पर कुल मृतकों की संख्या 1691 हो गई है। 
    • मीरा-भायंदर महानगरपालिका क्षेत्र में 65 मरीज पाए गए और कुल मरीजों का आंकड़ा 50108 हो गया है। यहां एक मरीज की मौत के साथ कुल मृतकों का आंकड़ा 1315 हो गया है।   
    • भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में सिर्फ 7 नए मरीज मिले है और यहाँ पर कुल संख्या 10571 हो गई हैं। जबकि यहाँ पर एक भी मरीज की मौत का मामला सामने नहीं आया है। इस प्रकार यहाँ पर कुल मृतकों का आंकड़ा 454 पर स्थिर है।
    • उल्हानगर महानगरपालिका में 4 मरीज मिले है और इस प्रकार कुल मरीजों की संख्या 20698 हो गई हैं। यहाँ पर अब तक कुल 486 मरीजों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है। 
    • बदलापुर नगर परिषद में 18 मरीज के साथ कुल संख्या 20882 हो गई है। यहाँ पर एक की मौत दर्ज की गई और कुल मृतकों का आंकड़ा 307 हो गया है। इसी तरह अंबरनाथ में 12 नए मरीज कोरोना के मिले है और यहां का कुल आंकड़ा 19589 तक पहुंच गया है। जबकि अब तक यहाँ पर 501 लोगों की मौत हो चुकी है। 
    • ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण घट रहा है। यहां पर 57 नए मरीज मिले है और यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 38670 हो गई है। जबकि अब तक कुल मृतकों की कुल संख्या 1164 हो गया है।