डॉक्टर मधु निमकर चुनी गई मिसेज कॉन्फिडेंट

Loading

कल्याण. मुंबई मराठी पत्रकार संघ परिसर में क्वीन ऑफ साउथ मुंबई 2020 (Queen of South Mumbai 2020) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में दक्षिण मुंबई की कई सौंदर्यवान महिलाओं ने शिरकत की। इसी कार्यक्रम में सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अग्रसर रहने वाली तथा साहित्य व सौंदर्य के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाली डॉक्टर मधु निमकर को इस प्रतियोगिता में मिसेज कॉन्फिडेंट के रूप में चुना गया।

लॉक डाउन की इस परिस्थिति में महिलाएं कैसे आत्मविश्वास कायम रखते हुए अपने लक्ष्य पर अग्रसर रहें, यह मधु निमकर ने साबित कर दिखाया। जजों के सामने साहित्य, क्रीड़ा, सामाजिक, शैक्षणिक आदि विषयों पर अपना बेबाक उत्तर देकर मधु निमकर नें मिस कॉन्फिडेंट के खिताब को अपने नाम किया।