FILE PHOTO
Reprsentative Image

    Loading

    ठाणे : महानगरपालिका (Municipal Corporation) के सहायक आयुक्त महेश आहेर (Mahesh Aher) पर हुए हमले के आरोप में 4 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के पदाधिकारियों (Office Bearers) को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया। पकड़े गए अभिजीत पवार, हेमंत वाणी, विक्रम खामकर और विशाल गायकवाड़ को ठाणे न्यायालय ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। 

    आहेर की शिकायत पर नौपाडा पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक और पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड सहित कुल 7 लोगो के खिलाफ आईपीसी 307,506 (2),143,148,149,120 (ब), 353, 332 आर्म्स एक्ट 3/25, 4/25 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं जख्मी आहेर को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

    डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है। 

    महेश आहेर ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए निकले थे। उसी वक्त महानगरपालिका मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर एनसीपी के लोगो ने उन पर हमला बोला और पिटाई की थी। आहेर द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार आव्हाड के विधानसभा क्षेत्र में अवैध निर्माण तोड़ने और उनकी बात नहीं सुनने के चलते आव्हाड उनसे नाराज थे और उसी के चलते उन पर पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। आव्हाड और उनके परिवार को मारने को लेकर तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर बाबाजी उर्फ सुभाष सिंह ठाकुर की मदद से शूटरों की तैनाती के बारे में बातचीत का एक ऑडियो टेप बुधवार सुबह वायरल हुआ था। टेप में धमकी देने वाला असिस्टेंट कमिश्नर महेश आहेर बताया जा रहा था। 

    आहेर के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की मांग

    इसी आडियो के वायरल होने के बाद बुधवार की सायं आहेर पर हमला हुआ। पुलिस ऑडियो की जांच कर रही है। आव्हाड ने वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में पत्र देकर महेश आहेर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। हालांकि सहायक आयुक्त आहेर ने इस ऑडियो क्लिप से उनका कोई नाता न होने की बात कहते हुए लगाए जा रहे आरोपो का खंडन किया है। वहीं दूसरी तरफ आव्हाड ने महेश आहेर का अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया है। आव्हाड की तरफ से उनकी पत्नी ऋता आव्हाड पुलिस स्टेशन में पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि आहेर ने उनके परिवार को मारने की साजिश रची है और इसके लिए वह अपराधियों का इस्तेमाल कर रहा है। आव्हाड ने आहेर के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की मांग की है।