accident
File Photo

    Loading

    ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले की भिवंडी (Bhiwandi) तहसील में ऑटोरिक्शा (Auto) के दोपहिया वाहन से टकरा जाने से नौ लोग घायल (Injured) हो गए। पुलिस (Police) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की सुबह मुंबई-नासिक राजमार्ग पर वडापे नाका पर हुई। अधिकारी ने बताया, यात्रियों को ले जा रहा एक ऑटोरिक्शा मुड़ने का प्रयास कर रहा था कि तभी वह एक दोपहिया वाहन से टकरा गया।

    इस घटना में नौ यात्री घायल हो गए ,जिनमें से छह की हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर है। छह घायलों को ठाणे स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।