Navi Mumbai Traffic

Loading

नवी मुंबई: मुंब्रा बाईपास की मरम्मत (Mumbra Bypass Repairs) का करने के लिए शनिवार 1 अप्रैल से उक्त बाईपास (Bypass) को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और उस रूट पर से आवागमन करने वाली वाहनों को नवी मुंबई (Navi Mumbai) से ऐरोली-रबाले (Airoli-Rabale) के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया है। जिसकी वजह से नवी मुंबई में फिर से वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस वजह से ऐरोली-रबाले और महापे क्षेत्र में ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) जैसी स्थिति पैदा होने की पूरी संभावना है।

मुंब्रा बाईपास के बंद होने से नवी मुंबई में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए नवी मुंबई पुलिस के यातायात नियंत्रण विभाग के पुलिस उपायुक्त तिरुपति काकडे ने उक्त संबंध में अधिसूचना जारी की है। जिसमें ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए ऐरोली-रबाले और महापे से जाने वाले भारी वाहनों को रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक प्रवेश की अनुमति देने का उल्लेख किया गया हैं। इस संबंध में जगह-जगह सूचना फलक भी लगाए जा रहे हैं।

वाहनों के लिए ऐरोली-मुलुंड ब्रिज वैकल्पिक मार्ग

मिली जानकारी के अनुसार मुंब्रा बाईपास की मरम्मत करने में दो माह से अधिक का समय लग सकता है, इसलिए जेएनपीटी-कलंबोली के साथ-साथ दक्षिणी भाग से तलोजा से पुणे होते हुए कल्याण फाटा और शिलफाटा मुंब्रा बाईपास से नासिक, उत्तर भारत, गुजरात और भिवंडी जाने वाले वाहनों को शिलफाटा से मुंब्रा बाईपास तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके बजाय उक्त वाहनों के लिए ठाणे आनंद नगर से ईस्टर्न एक्सप्रेसवे के माध्यम से मुलुंड-ऐरोली ब्रिज, ऐरोली सर्कल से ऐरोली पटणी रोड के माध्यम से महापे-रबाले एमआईडीसी होते हुए कलंबोली-शिलफाटा से बाएं मोड़ लेने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है।

वाहनों की संख्या में हुई वृद्धि

इसी तरह शिलफाटा से जेएनपीटी कलंबोली, उरण और सायन- पनवेल हाईवे और ठाणे-बेलापुर रोड से महापे ब्रिज से शिलफाटा होकर गुजरात, भिवंडी, नासिक और उत्तर भारत जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बजाय ठाणे आनंद नगर से ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर मुलुंड-ऐरोली ब्रिज होते हुए पाटणी चौक से ऐरोली सर्कल होते हुए सायन-पनवेल हाईवे और ठाणे-बेलापुर रूट होते हुए उक्त वाहनों के लिए वांछित गंतव्य तक पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। कलंबोली, तलोजा, मुंब्रा मार्ग के साथ-साथ उरण-जेएनपीटी और महापे मार्ग के यातायात को रबाले, ऐरोली, मुलुंड के रास्ते मोड़ दिया गया है। इस वजह से नवी मुंबई में वाहनों की संख्या में हुई वृद्धि के कारण ऐरोली-रबाले और महापे क्षेत्र में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति पैदा होने की संभावना हैं।

मुंब्रा बाईपास मार्ग से आवागमन करने वाली वाहनों का डायवर्जन नवी मुंबई में करने के कारण यातायात की संख्या बढ़ गई है, जिसे देखते हुए दिन के दौरान भारी वाहनों को रबाले, ऐरोली, मुलुंड से गुजरने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही भारी वाहन रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक ही उक्त मार्ग से चलेगी, जिसकी वजह से रात के समय इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम होने की संभावना है। जिससे निपटने के लिए नवी मुंबई ट्रैफिक पुलिस हर संभव प्रयास करने में जुट गई है।

-तिरुपति काकडे, उपायुक्त, नवी मुंबई ट्रैफिक पुलिस