शिंदे गुट के विभाग प्रमुख सुनील सिंह की हत्या के लिए लाखों की सुपारी!, आरोपी गिरफ्तार

Loading

उल्हासनगर : उल्हासनगर (Ulhasnagar) कैंप नंबर 3 में शिंदे गुट (Shinde Faction) के विभाग प्रमुख बांधकाम व्यवसायी सुनील सिंह (Sunil Singh) उर्फ ​​कलवा की हत्या (Murder) की सुपारी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने लखी उर्फ ​​कारी माखीजा और सुनील शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें सुनील शर्मा को पुलिस ने पकड़ने में सफलता अर्जित की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवसेना शिंदे गुट के विभाग प्रमुख सुनील सिंह उर्फ ​​कलवा और कारी मखीजा के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है।   इससे पहले भी सुनील सिंह ने कारी माखीजा के खिलाफ रंगदारी मांगने की शिकायत सेंट्रल पुलिस में दर्ज कराई थी। अब इस अपराध की जांच चल रही है।  

इस बीच दो लोगों ने सुनील सिंह को सूचना दी कि कारी मखीजा के कार्यालय में आपको मारने की साजिश रची जा रही है और इसके लिए सुनील शर्मा नामक एक युवक को 10 लाख की सुपारी दी गई है।  

मुकदमा दर्ज करते हुए सुनील शर्मा की गिरफ्तारी 

इस प्रकार की गुप्त लेकिन पक्की सूचना मिलने के बाद सुनील सिंह ने सहायक पुलिस आयुक्त मोतीचंद राठौड़ के पास लिखित शिकायत की। इस शिकायत के आधार पर उल्हासनगर पुलिस ने कारी मखीजा और सुनील शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।