File Photo
File Photo

Loading

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अधिकारियों ने वन भूमि पर कब्जा कर बनाए गए 279 झोपड़ों को हटा दिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उप वन संरक्षक संतोष सास्थे ने बताया कि वन, पुलिस और राजस्व अधिकारियों द्वारा बुधवार को चलाए गए अभियान के बाद मुंब्रा क्षेत्र में लगभग तीन हेक्टेयर अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया गया।

उन्होंने बताया कि झोपड़ों में रहने वाले लोगों ने कुछ विरोध किया, लेकिन वन, पुलिस और अन्य विभागों के 100 से अधिक कर्मियों ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर झोपड़ों को हटा दिया। एक सवाल के जवाब में अधिकारी ने कहा कि वन भूमि पर बने झोपड़ों को हटाने के लिए नोटिस देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया, “लेकिन, पक्के घर के मामले में, हम नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की उचित प्रक्रिया का पालन करते हैं।” (एजेंसी)