raigad
Pic: Social Media

Loading

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की कचोरे-नेतिवली पहाड़ी में रह रहे लगभग 140 परिवारों को तत्काल क्षेत्र खाली करने का नोटिस जारी किया गया है क्योंकि यह एक भूस्खलन संभावित क्षेत्र है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि बुधवार रात पड़ोसी रायगढ़ जिले के इशरलवाडी में हुए भूस्खलन में 21 लोगों की मौत के बाद ये नोटिस जारी किए गए हैं। कल्याण-डोंबिवली नगरपालिका के अधिकारी ने कहा कि बीते 30 वर्ष में निवासियों ने विभिन्न स्थानों पर गड्ढे खोद दिए हैं, जिसके चलते यह भूस्खलन संभावित क्षेत्र बन गया है।

उन्होंने कहा, “क्षेत्रवासियों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। उन्हें फिलहाल विभिन्न शिविरों में रखा जाएगा। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है” केडीएमसी जी वार्ड की सहायक आयुक्त सविता हिले ने कहा कि कचोरे-नेतिवली पहाड़ी की पहचान भूस्खलन संभावित क्षेत्र के रूप में की गई है और इसलिए, परिवारों को इसे खाली करने और शिविरों में जाने के लिए कहा गया है।