maharashtra karnataka border dispute ncp-jitendra-awhad-slams-cm-eknath-shinde-on-basavraj-bommai-tweet
Pic (ANI)

    Loading

    नवी मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम नहीं, बल्कि वायसराय हैं। वह किसी की बात नहीं सुनना चाहते हैं। पूरा ठाणे अपने हाथ होना चाहिए, ऐसी धारणा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की है। शरद पवार जैसे दिग्गज नेता बारामती को अपनी मुट्ठी में नहीं कर पाए। ऐसा कहते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने (Jitendra Awhad)  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा। आव्हाड नवी मुंबई के नेरुल में आगरी-कोली महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।

    आव्हाड ने चुनावों में देरी की आलोचना करते हुए कहा कि नवी मुंबई में महानगरपालिका का चुनाव होगा। शुक्र है कि पुलिस वोटिंग नहीं करती बस इतना ही बचा है, नहीं तो वे जाकर कहेंगे कि बटन दबा कर आओ बाकी हम देख लेंगे। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री जब शहरी विकास मंत्री थे, तब उन्होंने तीन का एक पैनल बनाया था, जिस पर 1500 करोड़ रुपए खर्च हो गए, अब कहते हैं कि चार वार्ड का पैनल बना दो। जिस पर और कई करोड़ खर्च होंगे। आव्हाड ने कहा कि मुख्यमंत्री हर दिन करोड़ों रुपए देने की घोषणा कर रहे हैं, जबकि राज्य सरकार के पास इतने रुपए नहीं हैं।

    अनुपस्थित पूर्व नगरसेवकों भड़के

    उक्त मौके पर आव्हाड ने नवी मुंबई में होने वाले चुनाव को लेकर एनसीपी के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने नवी मुंबई के जिला अध्यक्ष नामदेव भगत से कहा कि किसी को इधर-उधर जाने न देकर सबको कस कर बांध कर रखो। उन्होंने कहा कि आज पार्टी के कई पूर्व नगरसेवक अनुपस्थित है, यह उनके हित में नहीं है। जब मैं और आनंद परांजपे दोनों उपस्थित हों तो नगरसेवकों का अनुपस्थित रहना उचित नहीं है।