Navi Mumbai Police

Loading

नवी मुंबई: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission) की वेबसाइट हैक कर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र (Admit Card) चोरी करने वाले साइबर अपराधियों को नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai Police) की साइबर सेल ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस ने जिन युवकों को गिरफ्तार किया है वे लोग साइबर और डिजिटल साइंस के छात्र हैं। इन लोगों ने डार्क नेट के साथ 400 डॉलर में सौदा किया था। साइबर सेल ने इन लोगों को पुणे (Pune) से गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग के प्रवेश पत्र लीक होने की घटना पिछले महीने हुई थी। इस मामले की शिकायत सीबीडी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। 

इस मामले को नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर मिलिंद भारंबे ने गंभीरता पूर्वक लिया था और जांच के लिए एक टीम बनाई थी, इस टीम में साइबर शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय वाघमारे ,सागर निरीक्षक सागर गवसणे, उप निरीक्षक आकाश पाटिल और मोहन पाटिल को शामिल किया गया था। 

400 डॉलर में सौदा किया था

पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया की टीम ने उस कंप्यूटर का आईपी अड्रेस ट्रेस कर लिया जो 19 वर्षीय रोहित कांबले का था। पुलिस ने रोहित कांबले का पता भी तलाश कर लिया और उस तक पहुंचने में कामयाब हो गयी। पुलिस कमिश्नर ने बताया की रोहित पुणे के चिखली में रहता था और वहां पर साइबर और डिजिटल साइंस की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। कमिश्नर ने बताया की जांच के दौरान पता चला की उसने हैकिंग और साइबर सिक्युरिटी की पढ़ाई भी की थी। पुलिस के अनुसार रोहित डार्क नेट के माध्यम से कई हैकरों के संपर्क में आया था और उन्ही लोगों ने रोहित को महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की वेबसाइट हैक करने के लिए 400 डॉलर में सौदा किया था। रोहित ने 94 हजार प्रवेश पत्रों को हैक कर इंस्टाग्राम में डाला था जिसके बाद यह मामला सामने आया था। 

ऐसे आया हैकरों के संपर्क में

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रोहित कांबले की माता शिक्षिका है तथा उसके पिता पत्रकार हैं। रोहित को साइबर क्राइम में विशेष रूचि थी, इसलिए उसने यह कोर्स किया था, लेकिन वह इंस्टाग्राम सोशल साइट से हैकरों के संपर्क में आ गया। जिसके चलते रोहित ने एमपीएससी की वेबसाइट हैक कर ली। आयोजित पत्रकार परिषद में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय मोहिते ,अपर आयुक्त दीपक सकोरे और अन्य अधिकारी मौजूद थे।