राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जिम में पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    Loading

    कल्याण : डोंबिवली के भोपर इलाके में सियासी विवाद (Political Controversy) चरम पर पहुंच गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) जिला महासचिव ब्रह्म माली (Brahm Mali) को जिम में बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP Workers) द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी की पिटाई (Beating) की घटना सामने आई है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस मामले में मानपाड़ा पुलिस (Manpada Police) ने दोनों गुटों की शिकायत लेकर एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    गौरतलब हो को कुछ महीने में केडीएमसी का चुनाव होना है। कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने तरीके से चुनाव जीतने का प्रयास शुरू कर दिया है। डोंबिवली के भोपर इलाके में राजनीतिक। वर्चस्व को लेकर विवाद बढ़ा है। इसे लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। ब्रम्हमाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कल्याण-डोंबिवली के महासचिव हैं। जिम में उनकी पिटाई की गई। यह मारपीट बीजेपी कार्यकर्ता कुंदन माली और उसके साथियों ने की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ब्रह्मा माली के  कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई की। इस विवाद ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। इस घटना के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में जमा हो गए और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की। 

    पुलिस ने कहा विवाद राजनीतिक है

    इस मामले में मानपाड़ा पुलिस ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। कुंदन माली और उसके तीन साथियों को हिरासत में लिया गया है। ब्रह्मा माली और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि विवाद राजनीतिक है। लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से मना कर दिया। आने वाले समय में यह विवाद और भी भड़क सकता है। आने वाले महानगरपालिका के चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में संपर्क बढ़ाने का समय आ गया है कि क्षेत्र में जनता का कितना समर्थन, जनमत बढ़ाया जा सके और चर्चा में कैसे बने रहा जा सकता हैं।