Mumbai Snapchat Rape
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Loading

ठाणे: मुंबई से सटे विरार (Virar) इलाके में एक 33 वर्षीय महिला पत्रकार (Female Journalist) के साथ एक प्रतिष्ठित व्यक्ति द्वारा जबरन दुष्कर्म (Rape) कर वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर जबरदस्ती बार बार शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामला (Case) दर्ज किया है। उक्त मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के आरोपी की पहुंच राजनीतिक लोगों से है और वो इसी बात का फायदा उठा रहा है।

विरार पुलिस को 33 वर्षीय पीड़िता ने 14 दिसंबर 2023 को लिखित शिकायत देकर बताया कि विरार पश्चिम निवासी आरोपी हितेश मनिष ठाकुर उसके पति को दोस्त है। हितेश मनिष ठाकुर ने उससे कहा कि ‘तुम मुझे अच्छी लगती हो, इसी तरह दोनों के बीच जान पहचान बढ़ी, जिसके बाद आरोपी ने 6 जनवरी 2023 से 29 सितंबर 2023 के बीच वसई, विरार व अर्नाला स्थित अलग अलग लॉज में ले जाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

पीड़िता का कहना है कि उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो चोरी से बना लिया था, उसके नग्न वीडियो को वायरल करने की धमकी दे कर वो कई बार उसका यौन शोषण कर चुका है। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक तांबोली ने बताया मामले की जांच जारी है।