School peon arrested for rape17 year old girl, Force To Suicide, School peon did pregnant a girl, Navi Mumbai

Loading

नवी मुंबई: माया नगरी मुंबई से सटे नवी मुंबई (Navi Mumbai) से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 23 साल के शख्स ने एक नाबालिग लड़की (17 year old girl) का बार-बार यौन उत्पीड़न (Rape) किया। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की को गर्भवती (Pregnant) कर दिया और फिर आत्महत्या के लिए मजबूर (Force to suicide) भी किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी एक स्कूल में चपरासी के पद पर काम करता है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां 5 दिसंबर तक उसे पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया गया। 

जानकारी के अनुसार कोपरखैरने पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गोवंडी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 305 (नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए मजबूर करना), 376 (2) (बार-बार छेड़छाड़) और बच्चों को यौन शोषण से बचाने वाली पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस के अनुसार आरोपी ने 17 वर्षीय लड़की से दोस्ती कर उसका विश्वास हासिल किया। इसके बाद उसने बार-बार उसका यौन शोषण किया जिसकी वजह से वह गर्भवती हो गयी।  समाज में उसकी बदनामी न हो इस डर से परेशान लड़की ने 28 नवंबर को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।