Weather becomes pleasant in Mumbai, cold may increase further in the city: report
File

    Loading

    ठाणे: शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह अचानक बढ़ी ठंड (Cold) ने ठाणे जिले (Thane District) में मौसम का रुख बदल दिया। रात में तापमान (Temperature) 16 डिग्री से नीचे आ गया, जिससे यह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन हो गया। अचानक बदले मौसम ने ठाणे जिलावासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुजुर्गों और बच्चों में सर्दी-खांसी की शिकायतों में इजाफा हुआ हैं। डॉक्टरों ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी हैं। 

    ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाले बदलापुर शहर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। बदलापुर में शनिवार का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। निजी मौसम विज्ञानी अभिजीत मोडक ने अपने स्वचालित मौसम केंद्र में इस कम तापमान को दर्ज किया। पिछले दो दिनों से ठाणे जिले में भी ओलावृष्टि हो रही है। बदलापुर शहर में पिछले कुछ दिनों से ठंड हवाएं तेजी से बह रही है। जिसके कारण पिछले दिनों यहां का तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच था। 

    बदलापुर शहर में कम तापमान दर्ज किया गया

    इससे पहले 20 नवंबर को सबसे कम तापमान बदलापुर शहर में 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन बदलापुर में शनिवार को पारा और गिरा और तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। चूंकि बदलापुर शहर समुद्र से दूर है, इसलिए सर्दियों में हवा में नमी कम होती है। उत्तर से ठंडी हवाएं सबसे पहले बदलापुर शहर पहुंचती हैं और मुंबई की ओर बहती हैं। इसलिए बदलापुर शहर में कम तापमान दर्ज किया जाता है।

    अन्य शहरों पर भी पड़ा इन ठंड हवाओं का असर 

    बदलापुर में तेजी से बह रही हवा ठाणे शहर की तरफ तेजी से बढ़ रही है। जिसके कारण जिले के अंतर्गत आने वाले अंबरनाथ, उल्हासनगर, कल्याण, डोंबिवली और ठाणे के माध्यम से तापमान बढ़ जाता है। इसलिए मौसम विज्ञानी अभिजीत मोडक ने जानकारी दी है कि शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह जिले के अंतर्गत आने वाले उल्हासनगर में 12.4, कल्याण में 12.8, डोंबिवली में 13.4, ठाणे में 15.4 और मुंबई में 16.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    उत्तर भारत की शीतलहर का असर 

    वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत की शीतलहर का असर यहां दिख रहा है। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। अगले एक सप्ताह तक यह जारी रहने की उम्मीद है। तापमान 10-16 डिग्री के बीच ही रह सकता है।    बता दें कि नागपुर और नासिक समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में तो तापमान इससे भी नीचे पहुंच गया है। कुछ जगहों पर तो यह 8 से 10 डिग्री के पास आ गया है।  

    शहर तापमान 
    बदलापुर  10.2
    कर्जत  10.4
    उल्हासनगर 12. 4 
    कल्याण  12.8 
    डोंबिवली  13.4 
    ठाणे  15.4 
    नवी मुंबई  15.6