Phoro- ANI
Phoro- ANI

    Loading

    पुणे: महाराष्ट्र पुलि (Maharashtra Police) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।  सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाला फरार गैंगस्टर आखिरकार पकड़ा गया। गैंगस्टर रवींद्र (Gangster Ravindra) 1999 में डकैती के प्रयास जैसे कई मामलों में वांछित है। पिछले 23 साल से वह पुणे के जुन्नर में फर्जी पहचान बताकर रह रहा था। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। 

    जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस को 23 साल बाद एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को फरार चल रहे गैंगस्टर रवींद्र मारुति ढोले को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पुणे (Pune) के जुन्नर से हुई है। अधिकारियों का कहना है कि गैंगस्टर रवींद्र अमर नाइक गैंग (Amar Naik gang) का सदस्य है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। काफी समय से उसकी तलाश चल रही थी। आखिरकार उसे दबोच लिया गया है।  

    पुलिस के अनुसार रवींद्र 1999 में डकैती के प्रयास जैसे कई मामलों में वांछित है। पिछले 23 साल से वह पुणे के जुन्नर में फर्जी पहचान बताकर रह रहा था। पुलिस को इस बारे में इनपुट मिला, जिसके बाद झाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर का लंबे समय से तलाश चल रही थी।