, Meeting on Maratha Reservation Update, Maratha Reservation, CM Eknath Shinde, Manoj Jarange Patil, Maharashtra News, all-party meeting on Maratha reservation
मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक शुरू

Loading

मुंबई: आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समुदाय (Maratha Reservation) आक्रामक हो गया है। आरक्षण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) बीते 25 अक्टूबर से जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरावली सराटी में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। वहीं इस आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) के कुछ हिस्सों में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने आज यानी बुधवार 1 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

सर्वदलीय बैठक में क्या होगा 

मराठा आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है इस बैठक में प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे इस बैठक में जस्टिस शिंदे की रिपोर्ट पढेंगे। कुनबी प्रमाणपत्र देने पर नेताओं की राय ली जायेगी। आरक्षण को लेकर और क्या उपाय या निर्देश किये जाने हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था पर भी चर्चा होगी।

बैठक के लिए पहुंचे CM शिंदे 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) पर सर्वदलीय बैठक के लिए मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस पहुंचे, जिसका विडियो हाल ही में सामने आया है।

शुरू हुई सर्वदलीय बैठक

मराठा आरक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की

मराठा आरक्षण को लेकर विशेष सत्र की मांग 

मराठा आरक्षण को लेकर आज महाराष्ट्र में हो रही सर्वदलीय बैठक के बीच और एक खबर सामने आ रही है। दरअसल सर्वदलीय मराठा विधायकों ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने और मराठा आरक्षण देने की मांग को लेकर मुंबई के मंत्रालय के अंदर नारे लगाए।

पुणे में महाराज मार्केट बंद 

वही इससे जुड़ी एक खबर पुणे से सामने आ रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज मार्केट यार्ड में श्रमिक संघ ने एक दिन के लिए बाजार बंद करने का आह्वान किया है। मनोज जारांगे पाटिल की मराठा आरक्षण की मांग का समर्थन करने के लिए आज APMC के तहत सभी व्यवसाय और व्यापार बंद कर दिए गए हैं।

सर्वदलीय बैठक में शरद पवार शामिल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। इस सर्वदलीय बैठक शरद पवार भी शामिल है।

पुणे में विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र के पुणे में मराठा आरक्षण के समर्थकों ने मराठा आरक्षण मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। इसका विडियो भी एक्स सामने आया है।

पवई में मराठा समुदाय का आंदोलन

मुंबई के पवई क्षेत्र के संपूर्ण मराठा समुदाय ने आज पवई प्लाजा जोगेश्वरी लिंक रोड क्षेत्र में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर सकल मराठा समाज ने जारांगे पाटील की भूख हड़ताल का समर्थन किया और कहा कि अगर जारांगे पाटलों के साथ कुछ भी बुरा हुआ तो मराठा समाज आक्रामक होगा और सड़कों पर उतरेगा। साथ ही पवई मराठा सकल समाज ने पवई के जन प्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे ऐसा न करें। मराठा आरक्षण मिलने तक कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम करें।इस वक्त भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

UBT और NCP शरद पवार गुट का आंदोलन

विधान भवन की सीढ़ियों पर ठाकरे और शरद पवार गुट की ओर से आंदोलन चल रहा है इस आंदोलन में एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद हैं और उन्होंने आंदोलन में हिस्सा लिया हैसुप्रिया सुले भी शामिल हुईं