Maharashtra Lok sabha Election 2024
महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 (डिजाइन फोटो)

Loading

नागपुर: देश की राजनीति के लिहाज से आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। हाल ही में चुनाव आयोग ने देश में हो रहे लोकसभा चुनाव (Lok sabha election 2024) के तारीखों का ऐलान किया है। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। 19 अप्रैल को होगा पहले चरण का मतदान। इसके साथ ही हम आपको बता दें कि 26 अप्रैल को होगा दूसरे चरण का मतदान। जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में 48 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Lok sabha Election 2024) होने जा रहा है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में महाराष्ट्र में मतदान होगा। इस हिसाब से महाराष्ट्र में कुल 5 चरणों में चुनाव होंगे। महाराष्ट्र में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल (Maharashtra Lok sabha Election Date) को होंगे वाला है। इस दिन महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 

जैसा कि हमने आपको बताया महाराष्ट्र में पांच चरणों में मतदान होग पहला चरण 26 अप्रैल और आखिरी चरण 25 मई को होगा। इससे साथ ही आपको बता दें कि संपूर्ण देश में 4 जून को मतगणना होगी, इस हिसाब से लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून आएगा

महाराष्ट्र में इन पांच चरनों में चुनाव 

पहला चरण – 26 अप्रैल

दूसरा चरण – 7 मई

तीसरा चरण –13 मई

चौथा चरण- 20 मई

पांचवा चरण –25 मई

2019 को 4 चरणों में हुआ था चुनाव 

गौरतलब हो कि साल 2019 में महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 4 चरणों में हुआ था। जी हां उस वक्त महाराष्ट्र के 48 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे। पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल 2019 को हुआ था, वहीं दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल 2019, तीसरे चरण का चुनाव 23 अप्रैल 2019 और चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल 2019 को संपन्न हुआ था। इस लोक सभा चुनाव के परिणाम 23 मई 2019 को घोषित किए गए थे। 

भारत में 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ युवा वोटर्स 

चुनाव आयोग ने दी जानकारी के मुताबिक, इस चुनाव में प्रौद्योगिकी और जनशक्ति परिपूर्ण है। 18 से 19 साल के 1.8 करोड़ युवा इस बार मतदाता हैं। ये मतदाता पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। वही आपको बता दें कि 82 लाख मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। 48 हजार ट्रांसजेंडर मतदान करने जा रहे हैं।