1 माह में 1.13 करोड़ वसूल, 31 मार्च तक संपत्ति कर वसूली मुहिम, 1200 से अधिक को नोटिस

    Loading

    वर्धा. शहर में संपत्तीधारकों पर बकाया टैक्स वसूली के लिए नगर परिषद प्रशासन ने जनवरी से मुहिम शुरू कर दी है़ इसके लिए 8 पथकों की नियुक्ति की गई है़ निरंतर सूचित करने के बावजूद संपत्ति कर अदा नहीं करने वालों के प्रति सख्त रवैया अपनाया जा रहा है़ शहर के 1,200 से ज्यादा बकायाधारकों को नोटिस भेजी गई है़ ऐसे में बीते 1 माह में 1 करोड़ 13 लाख रुपए टैक्स वसूल किया गया.

    नप प्रशासन पर शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है़ उसे सुचारू रूप से पूर्ण करने संपत्ति कर से होने वाली आय काफी महत्वपूर्ण है़ टैक्स के माध्यम से उपलब्ध निधि के अनुसार आगामी वर्ष में शहर के विकासात्मक दृष्टिकोण से प्रावधान करने में आसानी होती है़ किंतु, कई संपत्तिधारक नियमित रूप से टैक्स नहीं भरते़ परिणामवश मार्च में नगर परिषद प्रशासन की ओर से मुहिम चलाकर टैक्स वसूली का लक्ष्य पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है.

    इस वर्ष 60 प्रश टैक्स वसूली बकाया

    आर्थिक वर्ष 2022-23 में नप प्रशासन को बकाया व शुरू इस प्रकार कुल 20 करोड़ 78 लाख 50 हजार 251 रुपयों के आसपास टैक्स वसूली का टार्गेट है़ इसमें से लगभग 60 प्रश टैक्स वसूलने का टार्गेट है़ यह बकाया टैक्स नप प्रशासन को 31 मार्च तक वसूल करना होगा़  उल्लेखनीय है कि जनवरी  में टैक्स वसूली मुहिम के अंतर्गत 1 माह में 1.13 करोड़ रुपए टैक्स वसूल किया गया है.

    कुल 25,841 संपत्तिधारक

    कुल 25,841 संपत्तिधारकों की संख्या है़ इसमें से 100 के करीब संपत्तिधारकों पर 1 लाख रुपयों से ज्यादा का टैक्स बकाया है़ वहीं 20,000 रुपयों से ज्यादा का टैक्स 1 हजार से ज्यादा लोगों पर बकाया है़ सभी को नप प्रशासन ने नोटिस भेजने के बावजूद टैक्स अदा नहीं किया़  परिणामवश अब नप के दस्ते द्वारा बकायाधारकों के घर पहुंचकर सख्ती से टैक्स वसूली की जा रही है. 

    बकाया टैक्स का जल्द करें भुगतान 

    बकाया टैक्स पर नियमानुसार 2 प्रश ब्याज लगाया जाता है़  अतिरिक्त जुर्माने से बचने के लिए नागरिकों ने नप में संपत्ति का टैक्स नियमित रूप से अदा करना चाहिए़  अपना बकाया टैक्स भरकर कार्रवाई से बचे. टैक्स वसूली मुहिम दस्ते को सहयोग करें.

    -राजेश भगत, मुख्याधिकारी-वर्धा.