CM Eknath Shinde Strawberry

Loading

वर्धा. हिंगनघाट तहसील के कात्री निवासी खेती करनेवाले पाटिल परिवार की नई पीढ़ी ने आधुनिक खेती करते हुए इस परंपरा को आगे बढाया. परिवार के बेटे व बहु ने स्ट्रॉबेरी की खेती कर अन्य किसानों के सामने आदर्श निर्माण किया है.

भारती व महेश पाटिल ने जिलाधिकारी के माध्यम से नागपुर अधिवेशन दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व विस की उपसभापति निलम गोर्हे से भेंट की. पाटिल दम्पति द्वारा लाई गई स्ट्रॉबेरी का स्वाद चखते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना की़ यही नहीं तो उन्होंने कहा कि, मैंने अपने सातारा के खेत में स्ट्रॉबेरी की उपज ली है.

किन्तु यह स्ट्रॉबेरी उससे भी बेहतर होने की बात मुख्यमंत्री ने कही़ साथ ही वर्धा की स्ट्रॉबेरी की खुप सराहना की, ऐसी जानकारी स्वयं भारती महेश पाटिल ने दी़ कात्री के किसान महेश पाटिल ने एक एकड़ व शंकर पाटिल ने 4 एकड़ में स्ट्रॉबेरी की उपज ली है़ यही नहीं तो जिले के कुछ किसानों ने कुल 11 एकड़ में स्ट्रॉबेरी की उपज ली है.

इसके लिये जिलाधिकारी राहुल कर्डिले ने भी किसानों को प्रोत्साहित किया़ भविष्य में विदर्भ के किसानों के लिये स्ट्रॉबेरी फसल नवसंजीवनी साबित हो सके, इसलिये प्रयास करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया.