Gaurav Padyatra, Wardha, Congress

    Loading

    सेवाग्राम (सं). स्वतंत्रता अभियान का अंतिम आंदोलन यानि चले जाओ का संघर्ष़  इस चले जाओ के संदर्भ में बैठक व मसौदा सेवाग्राम आश्रम में तैयार किया गया था़ वहीं दूसरी ओर आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष होने से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की ओर से महात्मा गांधी के आश्रम से ही आजादी गौरव झंडा महोत्सव पदयात्रा क्रांति दिन पर निकाली गई़  बापू कुटी में नतमस्तक होकर पदयात्रा वर्धा पहुंची़ 

    सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू थी़ इसके बावजूद इसके पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट गए. प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व पालकमंत्री सुनील केदार, विधान परिषद सदस्य एड. अभिजीत वंजारी, विधायक रणजीत कांबले, प्रदेश उपाध्यक्ष चारूलता टोकस, प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंढे का सेवाग्राम में आगमन हुआ.

    बापू कुटी में सभी ने की सर्वधर्म प्रार्थना

    प्रवेश द्वार पर सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान की ओर से मार्गदर्शिका संगीता चव्हाण व चरखा विभाग प्रमुख प्रशांत ताकसांडे ने परंपरागत सुतमाला देकर स्वागत किया़  चव्हाण ने स्मारक के साथ भारत छोड़ो अभियान की बैठक व मसौदे के बारे में जानकारी दी़ पश्चात बापू कुटी में सर्वधर्म प्रार्थना तथा एकादश व्रत लिया गया़ आश्रम प्रवेश द्वार से प्रदेशाध्यक्ष पटोले ने हाथ में राष्ट्रध्वज लेकर 11.15 बजे पदयात्रा का प्रारंभ किया़  यहां से पैदल निकली पदयात्रा सेवाग्राम मार्ग होते हुए महात्मा गांधी प्रतिमा परिसर में पहुंची, जहां यात्रा का कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुधीर पांगुल, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. 

    युवा पीढ़ी तक पहुंचाएंगे कांग्रेस के विचार : पटोले

    अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 75 किमी की पदयात्रा निकाली जा रही है़ इसकी शुरुआत बापू का आशीर्वाद लेकर की गई़ यह यात्रा महाराष्ट्र ही नहीं तो देश में निकाली गई़ आजादी के पहले व बाद में कांग्रेस ने जो कार्य किए, इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने काम यात्रा के जरिए करेंगे़ यात्रा के माध्यम से लोगों में जनजागरण किया जाएगा.

    यात्रा में पूर्व विधायक अशोक शिंदे, पूर्व विधायक अमर काले, शेखर शेंडे, जिलाध्यक्ष मनोज चांदुरकर, शहर अध्यक्ष सुधीर पांगुल, जिलाध्यक्ष हेमलता मेघे, सरपंच सेवाग्राम की सरपंच सुजाता ताकसांडे, उपसरपंच सुनील पनत, ग्रापं सदस्य मुरलीधर कुमरे, सुकेशनी चाटे, सुनंदा धाकटे, मुन्ना शेख, संजय शिंदे, राजेश राजुरकर, बाला माऊस्कर सहित बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे़ यात्रा ने सद्भावना भवन में पहुंचकर शहर में भ्रमण किया.