BJP Protest

    Loading

    वर्धा. धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में गलत जानकारी देने के कारण भाजपा ने राकां नेता अजीत पवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है़ मंगलवार को वर्धा व पुलगांव में भाजपाइयों ने निषेध आंदोलन किया़ स्थानीय बजाज चौराहे पर विधायक पंकज भोयर के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया.

    इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की़  आंदोलन में भाजपा महिला जिला अध्यक्ष वैशाली येरावार, विधानसभा क्षेत्र प्रमुख आशीष कुचेवार, शहर अध्यक्ष पवन परियल, ग्रामीण अध्यक्ष गिरीश कांबले, उपाध्यक्ष जयंत कावले, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष शीतल डोंगरे, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष मोहित उमाटे, ग्रामीण युवा मोर्चा के अध्यक्ष पृथ्वीराज शिंदे, पूर्व नगरसेवक राखी पांडे, श्रेया देशमुख, कैलास राखडे, नीलेश किटे, नौशाद शेख, बंटी गोसावी, बंटी वैद्य, पवन राऊत, अर्चना वानखेड़े, राहुल करांडे सहित असंख्य पदाधिकारी शामिल हुए थे.

    पुलगांव में जमकर की गई नारेबाजी 

    विधानसभा में विपक्ष नेता अजीत पवार ने छत्रपति संभाजी राजे यह धर्मवीर नहीं बल्कि स्वराज्य के रक्षक थे, ऐसा कहा़  उनके इस बयान के खिलाफ भाजपाइयों ने मोर्चा खोल दिया है़  पवार के निषेध में शहर के डा़ बाबासाहब आंबेडकर प्रतिमा परिसर व नायब तहसीलदार कार्यालय के समक्ष धरना आंदोलन किया़  इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई़  आंदोलन में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव संजय गाते, शहर भाजपा अध्यक्ष नितिन बडगे, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ पूर्व विदर्भ संयोजक राजीव बत्रा, भाजपा शहर महामंत्री राजकुमार पनपालिया, गजेंद्र गालपिल्लेवार, मानसिंह झांझोटे, अनिल लेकुरवाले, महिला मोर्चा जिला महामंत्री माधुरी इंगले, शहर अध्यक्ष शिल्पा ठाकुर, नप के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष गांधी, चंद्रकांत शहाकार, सुधीर बांगरे, मधुकर रेवतकर, सुरेश सुखीजा, विशाल धोपाड़े, ओमप्रकाश पंजवानी, खुशालदास आहूजा, युवा मोर्चा जिला संपर्क प्रमुख संतोष तिवारी, शहर अध्यक्ष रत्नेश दुबे, मीना व्यास, रूपाली शुक्ला, नीता हाटेकर, चिंटू दुबे, प्रफुल रावेकर सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए.