firing
ठाणे बार में गोलीबारी

Loading

शेंबालपिंपरी/पुसद. नजदीकी खंडाला घाट में  गोलीबारी की घटना सामने आई है. गोलीबारी में एक युवक घायल होने की जानकारी है. घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए यवतमाल रेफर पर किया गया है.         

मिली जानकारी के अनुसार पुसद वनविभाग वनपरिक्षेत्र के कालीदौलत परिसर में आनेवाले काली सर्कल में नीलगाय का शिकार किए जाने की घटना सामने आयी थीं. अनेक मर्तबा जंगल क्षेत्र में वन्यप्राणियों की शिकार होने की घटनाएं सामने आ रही है. बावजूद इसके वनविभाग की ओर से गंभीरता से पेट्रोलिंग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. बुधवार की रात शिकार के लिए निकले शिकारियों में विवाद होने से एक शिकारी ने दूसरे शिकारी पर बारह बोर की बंदूक से गोलियां दागकर घायल कर दिया.

फायरिंग में मालपठार के फेट्रा गांव निवासी श्याम कुरुडे घायल होने की जानकारी है. खंडाला पुलिस थाना क्षेत्र में श्याम और उसके चाचा रात के समय दुपहिया से शिकार करने निकले थे. इस समय श्याम के साथ एक शिकारी ने पैसों को लेकर विवाद निर्माण करने की प्राथमिक जानकारी है. इसके बाद उक्त शिकारी ने बोर की बंदूक से चार से पांच राऊंड फायर किया. जिसमें से एक छर्रा श्याम की कमर के नीचे लग गया, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया. खंडाला पुलिस की ओर से जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है.