voting
EVM मशीन (फ़ाइल फोटो )

    Loading

    यवतमाल. जिले में 100 ग्रामपंचायत के चुनाव घोषित हुई थी इसमें से 5 ग्रामपंचायत यह निर्विरोध हुए है, साथ ही एक ग्रामंपायत ने चुनाव  पर बहिष्कार डाला है.  एक  ग्रामपंचायत में केवल एक ही सदस्य के लिए वोटिंग है, इस वजह से रविवारी 18 दिसंबर को प्रत्यक्ष में 93 ग्रामपंचायत में वोटिंग प्रक्रिया प्राप्त हुई, इसमें देरी तक औसतन 82 प्र.श. वाटिंग होने की जानकारी मिली है.

    जिले में 13 तहसील की समय अवधि खत्म हुए 100  ग्रामपंचायत के  308  प्रभाग के  776 सदस्य  व 100 सरपंच पद के लिए चुनाव घोषित हुई थी. चुनाव के पहले  जिले के सात ग्रामपंचायत के  सात सरपंच व 127 सदस्य निर्विरोध  चुनकर आए थे. इस वजह से  रविवार,  18 दिसंबर को शेष 93 सरपंच व 649 सदस्यों के लिए 310 पोलिंग बुथ पर प्रत्यक्ष में मतदान प्रक्रीया हुई. इस बुथ पर प्रत्येकी एक मतदान केंद्राध्यक्ष, 3 मतदान अधिकारी, प्रत्येकी एक पुलिस कर्मचारी, 40 झोनल अधिकारी, व तहसील के 150 से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए थे.  सुबह  7.30 बजे से  मतदान प्रक्रिया को शुरूआत की गई. 

    सुबह 9 बजे तक  केवल 15 प्र.श. वोटिंग हुई. 11 बजे तक  30 प्र.श. वोटिंग हुई ओर देढ बजे तक लगभग 51 प्र.श. वोटिंग पंजीयन किया गया. दोपहर   3.30 बजे तक  68.31 प्र.श वोटिंग हुआ था.  शाम 5 बजे तक जिले में औसतन   82 प्र.श.  मतदान  हुआ  दोपहर 3.30 बजे तक 1 लाख 2 हजार 499 मतदाताओं में से 70 हजार 19 मतदाताओं ने वोटिंग की थी. जिले के  93 संरपंच व 649 सदस्यों का भविष्य ईवीएम मशीन में कैद हुआ है.

    आर्णी, उमरखेड में मतदान 

    आर्णी तहसील के सात ग्रामपंचायत में बेलोरा वन 69.79 प्र.श. , भंडारा शि 80.92 प्र.श., भानसरा 80.3,  इवलेश्वर 75.26, पलोदी 73.21,  सावली सदोबा 61.43, भवर भ 85.21 प्र.श. मतदान हुआ, साथ ही उमरखेड तहसील के  चार ग्रामपंचायत में से  बारा में 76.6, आंबोली में 59.04, धानोरा सा 62.56, बोरी. चा में दोहपर  3.30 बजे  तक  78.97प्र.श.   वोटिंग हुई.

    नेर, दारव्हा, बाभुलगाव घाटंजी

    नेर तहसील के  सातेफल में 61.33 प्र.श. मतदान हुआ, साथ ही  दारव्हा तहसील के  कोहला 76.34 पलशी 82.7 आमशेत 91.63 जांभोरा 54.01 चोरखोपडी 84.98, दहेली 69.11, लोही हातोला में 71.3 प्र.श.  वोटिंग हुई.  बाभूलगाव तहसील के  दिघी दोन में 69.65 प्र.श. वोटिंग हुई ओर  घाटंजी तहसल के आंबेझरी 74.63, चांदापूर 72.29 डांगरगाव 67.58 ठाणेगाव में 74.21 प्र.श.मतदान हुआ.

    यवतमाल में  15 ग्रामपंचायत का वोटिंग

    यवतमाल तहसील के 15 ग्रामपंचायत में धामणी 80.71, येरद 66.73, वरुड 72.16, रामनगर 71.49, रातचांदना 80.97, बोथबोडन 77.63, यावली 67.12 कोलंबी 69.52, गहूली हेटी 79.76, बोरजई 75.56, ईचोरा 75.38, मुरझडी लाल 72.52, शिवनी बुद्रुक 70.74, बोरी गोसावी में 82.53 प्र.श. वोटिंग हुआ.

    रालेगाव तहसील की 8 ग्राप

    रालेगाव तहसील की 8 ग्रामपंचयात में से  उंदरी 75.51, जागजई 64.89, परसोडा 78.53, श्रीरामपूर 71.09, वाठोडा 74.2 पिंपलगाव 73.77,  मंगी 72.09, बंदर 87.970 प्र.श. वोटिंग हुई ओर  दिग्रस तहसील के  लिंगी वाई 71.8,  वाई लिंगी 82.36, सेवा नगर 80.08 रोई बडी 67.73 फेर्ट्री  में 49.34  प्र.श. मतदान हुआ.

    वणी तहसील के 17 ग्रामपंयायत 

    वणी तहसील के 17 ग्रामपंयायत में से बोर्डा   69.48, ब्राह्मणी 76.57, चारगाव 76.57 गणेशपुर 80.82 , कायर 62.2, कुरली 82.8, मंदार 70.42, मेंडोली 68.33, रांगणा 89.25, साखरा (दरा)  में 69.67, वारगाव 81.37 वरझडी 82.15 वेलाबाई 73.1 पुरड ने. 62.8, केसुरली 74.12, चिखलगाव 54.72, कलमना बुद्रुक 74.03,  समेत जिले में दोपहर 3.30 बजे तक 68.31 प्र.श. वोटिंग हुआ.