देश बचाना है तो कांग्रेस के अलावा विकल्प नहीं: प्रा. प्रविण देशमुख

    Loading

    • कांग्रेस के यवतमाल विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में उमडे, पदाधिकारी, कार्यकर्ता

    यवतमाल. स्वतंत्रता के बाद देश में संविधान, लोकतांत्रीक व्यवस्था और स्वायत्त संस्थाओं के होने के बावजुद उसे नष्ट करने का काम वर्तमान में किया जा रहा है, ईडी,ईन्कम टैक्स,सीबीाय जैसी सरकारी संस्थाओं का राजनितीक मकसद से ईस्तेमाल हो रहा है, वर्तमान में देश घातक मोड पर जा रहा है, जिससे देश बचाना है तो गांधी, नेहरु की विचारधारा का जतन करनेवाले और देश की आजादी में अग्रणी भुमिका निभानेवाली कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नही है.

    उक्ताशय के मत प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रवक्ता प्रा.प्रविण देशमुख ने जताएं. वें रविवार को स्थानिय सेलीब्रेशन हॉल में आयोजित यवतमाल विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे.इस सम्मेलन की अध्यक्षता अभा. कांग्रेस आदिवासी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड.शिवाजीराव मोघे ने की.इस सम्मेलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड.प्रफुल मानकर, पुर्व विधायक किर्ती गांधी, पुर्व जिप.उपाध्यक्ष बालासाहब मांगुलकर, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उन्मेष पुरके, राजीव गांधी पंचायत राज संगठना के प्रदेशाध्यक्ष संजय ठाकरे,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वंदना आवारी समेत कांग्रेस के सभी ईकाईयों और सेल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता बडी संख्या में शामिल हुए.

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रवक्ता प्रा.देशमुख ने कहा की भाजपा का फर्जी और राजनितीक उददेश्य वाला राष्ट्रवाद है उसके कथनी और करनी में फर्क है.उसके मातृसंगठन आरएसएस को देश तिरंगा ध्वज मान्य नही था, देश की आजादी के बाद 2002 तक संघ ने अपने मुख्यालय पर तिरंगा नही फराहया, वह अब हर घर तिरंगा की बात कर हमेंश देशप्रेम सिखाने का प्रयास कर रहे है.

    उन्होने कहा की कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी अपने सोशल मिडिया हैंडल पर पुर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरु के हाथ में तिरंगा ध्वजवाला फोटो शेअर किया गया, लेकिन स्वतंत्रता के बाद किसी भी दौर में संघ के किसी सरसंघचालक ने हाथों में तिरंगा ध्वज का फोटो भाजपावालों ने शेअर नही किया, कारण उन्होने उस दौर में कभी तिरंगा हाथ में नही लिया, स्वतंत्रता का जाजवल्य ईतिहास कांग्रेस के पास है, जिससे वर्तमान सत्ताधारी और अन्य लोग कांग्रेस को देशप्रेम न सिखाएं.

    इस समय उपस्थितों को संबोधित करते हुए बालासाहब मांगुलकर ने कहा की कांग्रेस में रहकेर अनेक लोग पार्टी विरोधी काम करते है, उनपर कारवाई नही होती है, पार्टी में अनुशासन होना चाहीए, ताकी भविष्य में जिले में पार्टी के कामकाज में सुधार होंगा. ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ताओं कों पार्टी में स्थाना होना चाही, किसान, मजदुर, पिडीत, शोषित, वंचितों के प्रश्न हमारे मसाने है,इनके लिए तीव्र आंदोलन की क्रांती निर्माण करनी है, आज भी जिले में नगर नगर, गांव गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता है, जिन्हे विश्वास में लेने की जरुरत है.

    आगामी नगरपालिका के चुनावों में कांग्रेस की सत्ता लाकर दिखाएंगे, एैसा आत्मिश्वास जताया, साथ ही विरोधी पार्टी के नेताओं से घनिष्टता रखनेवाले कांग्रेस नेता, पदाधिकारीयों की कार्यप्रणाली पर मांगुलकर ने अपने भाषण में नाराजी भी जतायी.इस अवसर पर पुर्वमंत्री माणिकराव ठाकरे,एड.मोघे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड.मानकर, पुर्व विधायक किर्ती गांधी, मनिष पाटील, संजय राठोड, पुर्व विधायक विजया धोटे,प्रदेश महासचिव जावेद अन्सारी समेत अन्य मान्यवरों ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के मजबुती और जिले में कांग्रेस की अगली दिशा निश्चित करने मार्गदर्शन किया.