रमजान ईद बड़े उत्साह में मनाई, देश में शांति के लिए प्रार्थना

    Loading

    झरी जामणी.  पवित्र रमजान माह के  30 रोजे पूरे होने के बाद  सोमवार की शाम चंद्र दर्शन होने के बाद झरी जामणी तहसील के झरी, पाटण, माथार्जुन, मांगली व मुकूटबन के मुस्लीम बांधव ने बुधवारी ईद-उल-फितर अर्थात रमजान ईद बडे उत्साह में मनायी. 

    ईद के अवसर पर सभी ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गई.  नमाज होने के बाद मुस्लीम बांधव ने एक दूसरे को शुभेच्छा दी. कोरोना के  पार्श्वभूमि पर 2 वर्ष लगाए गए निर्बंध के बाद रमजान ईद उत्साह में मनायी गई. परिसर के ईदगाह पर  विशेष नमाज का आयोजन किया गया था. पारंपरिक वेशभूषा व उस पर  सुगंधी अत्तर  लगाकर तैयार हुए सभी मुस्लिम बंधू सुबह ही अल्लाह की करूणा के लिए ईदगाह पर पहुंचे थे.

    मुकूटबन के  वन विभाग परिसर में शेख फरीद बाबा चील्ला शरीफ ईदगाह पर सुबह 9 बजे मौलाना मोहम्मद अंजार रजा के नेतृत्व में ईद की विशेष नमाज अदा की गई. देश में शांती बनाए रखने के लिए प्रार्थना की गई. पाटण, झरी, माथार्जुन, मांगली में भी मशीद व ईदगाह पर नमाज अदा की गई. खुतबा पठन करने के बाद सामूहिक सलाम अदा किया गया.

    ईद के अवसर पर  पुलिस ने  सभी इदगाह व मशीद के सामने कडा बंदोबस्त रखा था.  मुकूटबन के थानेदार अजित जाधव, एएसआय खुशाल सूरपाम, पुरुषोत्तम घोडाम  समेत अन्य कर्मचारियों ने मुस्लिम बांधव को शब्द  से रमजान ईद की शुभेच्छा दी.  साथ ही  पाटण पुलिस प्रशासन की ओर से थानेदार संगीता हेलोंडे, संदीप सोयाम, अमित पोयाम, प्रदीप कवरासे,  पाटण के सरपंच, नायब तहसीलदार महेश रामगुंडे  समेत  शिवसेना के संदीप विचू  ने भी मुस्लिम बांधव को शुभेच्छा दी.