कांग्रेस ने पंजाब में मुख्यमंत्री के नाम का किया ऐलान! पुष्पा की तर्ज पर पोस्टर जारी कर कहा- चन्नी झुकेगा नहीं

    Loading

    चंडीगढ़: कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा इसका आधिकारिक ऐलान रविवार को लुधियाना में करने बाली है। लेकिन, उसके पहले ही पार्टी ने इशारों-इशारों में अपने सीएम उम्मदीवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने पुष्पा फिल्म के फेमस डायलॉग “पुष्पा झुकेगा नहीं” के तर्ज पर पोस्टर जारी कर कहा कि, “चुन्नी झुकेगा नहीं” 

    दरअसल, पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय ने हवाल और अवैध खनन को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों के यहां छापा मारा था। वहीं दो दिन पहले इडी ने चन्नी के भतीजो को अवैध खनन के मामले में गिरफ्तार भी कर लिया है। इसी को लेकर कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्टर जारी किया। जिसमें पार्टी ने लिखा, “ईडी की रेड मारो या झूठे आरोप लगाओ… चन्नी झुकेगा नहीं। ये पंजाब का शेर है।”

    कांग्रेस का सर्वे पूरा, चन्नी पहली पसंद

    पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटियाला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि, पार्टी मुख्यमंत्री के नाम के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं मुख्यमंत्री कौन होगा इसका निर्णय कार्यकर्ता करेंगे।” कांग्रेस नेता के ऐलान पर पार्टी ने पंजाब में सीएम पद के लिए चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के नाम को लेकर सर्वे कराया है, जो पूरा हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस सर्वे में अधिकतर कार्यकर्ताओं ने चन्नी के नाम पर समर्थन दिया है। 

    सिद्धू ने फिर दिखाए तेवर 

    चन्नी के मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना को देखते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर से अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। आलाकमान पर हमला बोलते हुए सिद्धू ने कहा था कि, “टॉप पर बैठे लोग कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं, जो आलाकमान के इशारे पर काम करे। यदि नया पंजाब बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथ में है. उन्होंने समर्थकों से कहा कि मुख्यमंत्री बनाना आपके हाथ में है. उन्होंने आगे कहा कि टॉप पर बैठे लोग एक कमजोर मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं ताकि वे उनके इशारों पर काम कर सके, तो आपलोग कैसा मुख्यमंत्री बनाना पसंद करेंगे।”