उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सोनिया गांधी समेत कई नेता शामिल

    Loading

    देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election 2022) के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही है। इसी बीच, कांग्रेस (Congress) ने 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों (Star Campaigners) की सूची जारी की है। इस सूची में 30 नेताओं के नाम शामिल है। सूची में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई बड़े नेताओं के नाम है। 

    कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, गुलाम नबी आझाद, देवेंद्र यादव, हरीश रावत,  गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, अशोक गेहलोत, भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, मोहन प्रकाश, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंग हुडा,  डॉ. अमेय याज्ञिक, यशपाल आर्य, प्रदीप तमटा, डॉ. हरकसिंग रावत,  इम्रान प्रतापगढ़ी, आचार्य प्रमोद कृष्णम,  हार्दिक पटेल,  जयसिंग अग्रवाल, स्मगिनी नायक, नेट्टा डिसोझा, श्रीनिवास बी.वी नेताओं के नाम हैं। 

    बता दें कि, उत्तराखंड में 14  फरवरी को 70  सीटों के लिए चुनाव होने वाले है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चूंकि है। जिसके मद्देनजर उत्तराखंड की कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए 750 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है।