Sukhwinder Singh Sukhu

    Loading

    शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद उन्होंने कहा कि, उनका टारगेट राज्य में कांग्रेस की ओर से चुनाव के समय दी गई 10 गारंटी को लागू करने का है। इनमें से पहली कैबिनेट बैठक में वह ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह राज्य को एक पारदर्शी और ईमानदार सरकार देंगे। सीएम सुक्खू ने कहा कि, कैबिनेट के विस्तार होने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि कौन सी गारंटी योजना पहले लागू की जाए। 

    राज्य में यह 10 गारंटी हिमाचल में लागू करेगी कांग्रेस 

    • पुरानी पेंशन स्कीम बहाल होगी।
    • महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे।
    • हर विधानसभा में खुलेंगे 4 इंग्लिश मीडियम स्कूल।
    • मोबाइल क्लिनिक से हर गांव-गांव तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधाएं और मुफ्त इलाज।
    • महंगाई की मार से बचाने के लिए राज्य में 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
    • बेरोजगारी से निपटने के लिए युवाओं को 5 लाख रोजगार की सौगात दी जाएगी।
    • युवाओं के लिए 680 करोड़ का स्टार्टअप फंड भी जारी किया जाएगा।
    • गाय-भैंस पालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदा जाएगा।
    • 2 रुपये किलो में गोबर की खरीद की जाएगी।
    • बागवानों के फलों की कीमत तय करने का अधिकार होगा।

    सुक्खू ने 15वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

    बता दें कि, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां ऐतिहासिक रिज मैदान में इन्हे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अग्निहोत्री राज्य के पहले उपमुख्यमंत्री होंगे। 

    मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने किया था वादा 

    उल्लेखनीय है कि, चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में राज्य के लिए सत्ता में आने के बाद 10 गारंटी योजनाओं का वादा किया था। वहीं,अब सत्ता में आने के बाद कांग्रेस का पूरा ध्यान इन्हें लागू करने में होगा। कांग्रेस द्वारा जिन 10 गारंटी योजनाओं को देने का वादा किया था। इनमें सभी तबकों के लिए कुछ न कुछ जरूर शामिल किया गया है। इन योजनाओं में 10 गारंटी में पेंशन से लेकर रोजगार तक को शामिल किया गया है।