श्रीनगर: एक बड़ी खबर के अनुसर, जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जानकरी के मुताबिक, छात्रु इलाका के बोंडा गांव के पास टाटा सूमो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस गाड़ी में 12 लोग सवार थे। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर जान चली गई। यह इलाका अस्पताल से काफी दूर है जिसके कारण घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ख़बरों के मुताबिक, गाड़ी के ड्राइवर के कथित रूप से नियंत्रण खोने की वजह से यह घटना घटी है। मौके पर इस समय बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हालांकि अभी तक मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, प्रथम दृष्ट्या यह सात बताई गई है।
J&K | 7 dead after their car fell into a gorge in Kishtwar district. Rescue operation underway: J&K Police pic.twitter.com/tVXWySCp83
— ANI (@ANI) August 30, 2022
घटना के बारें में बताते हुए, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि, अभी हाल ही में डीसी डॉ. देवांश यादव से बात हुई। उन्होंने चटरू में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बारे में बताया, जिसमें सात लोगों के मौत की सूचना है। उन्होंने बताया कि, घायलों को आवश्यकता अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ और जीएमसी डोडा में शिफ्ट किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।
Just now spoke to DC #Kishtwar Dr Devansh Yadav about an unfortunate road accident at Chatroo with 7 casualties. Injured being shifted to District Hospital #Kishtwar and GMC #Doda as per requirement. All possible help, as required, will be provided.
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) August 30, 2022
अधिकारियों के मुताबिक, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और तीन अन्य ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ा। उन्होंने बताया कि तीन अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।