पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली आने की चर्चाओं का दौर शुरू है। हालांकि, मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया है। लेकिन अब ललन सिंह के मौजूद किये गए ट्वीट के बाद चल रही चर्चाओं को और बल मिल गया है।
दरअसल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ने नितिन कुमार को लेकर लगातार दो ट्वीट किये। जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार की खूब तारीफ की। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, छूट गया जो हाथ से तो पतवार नहीं मिलेगा, नीतीश कुमार के जैसा जांनिसार नहीं मिलेगा।” उन्होंने आगे लिखा, “कहीं भी ऐसा नेता सदाबहार नहीं मिलेगा, नीतीश कुमार के जैसा जांनिसार नहीं मिलेगा।”
अपने तीसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, “जहिया से अईले नीतीश भैया जी सगुनियाँ,ये हमार भैया………. बदल गईल दुनियां….!” वहीं अगले ट्वीट में और लिखा कि, गांव-गांव बहे लागल खुशी के बयार हो, महिला के मिलल आधे-आधी अधिकार हो। साईकिल से पढ़े देखी जाये लागल मुनियां, ये हमार भैया………. बदल गईल दुनियां….!!”
"गांव-गांव बहे लागल खुशी के बयार हो,
महिला के मिलल आधे-आधी अधिकार हो ।
साईकिल से पढ़े देखी जाये लागल मुनियां,
ये हमार भैया………. बदल गईल दुनियां….!!"2/2 👆 आवाज़-ए-बिहार…. जय @NitishKumar..!
On @FacebookWatch :https://t.co/xaD7IuPOv0 pic.twitter.com/hLwfd2c2rQ
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) April 3, 2022