Photo: @ANI/ Twitter
Photo: @ANI/ Twitter

    Loading

    पटना: कद्दावर नेता आरसीपी सिंह ने जनता दल(यू) पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सिंह आज सुबह ही पार्टी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और उन्हें नोटिस भेजकर इस बारें में जवाब मांगा था। JDU नेता आरसीपी सिंह ने आज मुस्तफापुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी छोड़ने की घोषणा की और अपनी पार्टी बनाने की बात कही है।

    उन्होंने कहा, ‘‘आरोप उन लोगों द्वारा एक साजिश है जिन्होंने मुझे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने से ईर्ष्या की थी। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि कांच के घरों में रहने वालों को दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। मैं पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ रहा हूं।”

    आरसीपी सिंह ने  कहा कि, मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मेरे नाम कोई भी जमीन नहीं है। मुझ जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह सभी निराधार हैं। जदयू की ईर्ष्या का कोई इलाज नहीं है। मैं इन हालातों में उनके साथ आगे नहीं बढ़ सकता।

    बता दें कि, जदयू ने  आरसीपी सिंह पर आरोप लगाया कि, उन्होंने राज्यसभा सांसद और फिर केंद्रीय मंत्री रहते हुए गलत तरीके से  अचल संपत्ति बनाई है। जद (यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह को पार्टी द्वारा राज्यसभा का एक और कार्यकाल से इनकार करने के बाद अपना मंत्रिपद छोड़ना पड़ा था। 

    उल्लेखनीय है कि,  जदयू  में पहले ही पार्टी मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह में खटास बढ़ गई थी। इसी वजह ऐसा बताया जा रहा है कि, मंत्री पद जाते ही उनकी खुद की पार्टी से उन पर सवाल खड़े किए गए है। ऐसा भी  कहा जा रहा है कि, जेडीयू में कुछ लोग हैं, जो आरसीपी सिंह की राजनीति खत्म करना चाहते हैं।