चेन्नई. तमिलनाडु (Tamil Nadu) की राजधानी चेन्नई (Chennai) में बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वेलाचेरी के मुथुकृष्णन स्ट्रीट के एक अपार्टमेंट में रविवार रात भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक अपार्टमेंट में आग रात 10:30 बजे के करीब लगी। जिसके चलते बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई। इस घटना की सुचना दिल्ली अग्निशमन सेवा और स्थानीय पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
#WATCH | Chennai: Fire broke out in an apartment in Muthukrishnan Street, Velachery. Fire tenders are present at the spot. Further details are awaited. pic.twitter.com/sOwre761IA
— ANI (@ANI) August 13, 2023
वहीं अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। माना जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण भड़की। हालांकि, दमकल विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।