Firing In Bihar’s Bettiah
ANI Photo

    Loading

    पटना. बिहार (Bihar) से एक बार फिर फायरिंग (Firing) की खबर सामने आई है। बेतिया में शनिवार शाम को भूमि विवाद के चलते फायरिंग की घटना में कई महिलाएं घायल हो गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घायलों के रिश्तेदार हृदय महतो ने बताया, “फायरिंग की घटना में कुल पांच महिलाएं घायल हो गईं है। यहां पांच राउंड फायर किए गए। यह फायरिंग एक भूमि विवाद के कारण हुई है।”

    वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।

    अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।