कई दशक बाद बेंगलुरु में गर्मी के दिनों में इतनी तेज बारिश हुई है। जिसके कारण 13 घरेलू उड़ान व तीन अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें चेन्नई भेजा गया।
बेंगलुरु: केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Kempegowda International Airport) के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि रात भर हुई भारी बारिश के कारण बेंगलुरु (Bengaluru) में विमान सेवाएं बाधित हो गईं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय यात्री विमानों सहित कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
बीआईएएल के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से रात नौ बज कर 35 मिनट से दस बज कर 29 मिनट के बीच हवाई अड्डे पर विमान उतर नहीं पाए, जिसके कारण कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा।”
कर्नाटक में बारिश:-
District max #KarnatakaRains stats via @KarnatakaSNDMC
Bengaluru Urban: 88.5mm
B'luru R: 80mm
Chikkaballapura: 79mm
Kolar: 78.5mm
Gadag: 76mm
Tumakuru: 71mm
Mysuru: 65mm
Mandya: 62mm
Hassan: 61.5mm
Ramanagara: 52mm
Kalaburagi: 51mm
Chamarajanagara: 44mm
Kodagu: 41mm
Ballari:… pic.twitter.com/HUP0q5YDcJ— Karnataka Weather (@Bnglrweatherman) May 9, 2024
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 13 घरेलू उड़ानें, तीन अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें और एक अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें चेन्नई भेजा गया। तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण जयनगर, नृपथुंगा नगर और आरआर नगर सहित शहर के कई इलाकों में कई पेड़ गिर गए।
कई दशक बाद बेंगलुरु में गर्मी के दिनों में इतनी तेज बारिश हुई है। लोगों को बारिश के कारण भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शहर में पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में बेंगलुरू शहर में 14 मिमी बारिश हुई। विभाग ने एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।