https://navbharattimes.indiatimes.com/state/bihar/patna/jagdanand-singh-resigned-from-rjd-state-president-post-what-will-be-lalu-prasad-yadav-tejashwi-yadav-strategy

    Loading

    नई दिल्ली: बिहार (Bihar) में राजनीतिक हलचल चल रही है। वहीं, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल यानि आरजेडी (RJD) में काफी बदलाव देखने को मिल रहे है। इसीबीच खबर मिली है कि, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagada Nand Singh) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले कुछ दिनों से पार्टी से दूर थे। वहीं, अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, अब पार्टी ने उनकी जगह अब्दुल बारी शिद्दकी (Abdul Bari Shiddiqui) को कमान सौंपने का मन बनाया है। जगदानंद सिंह ने राष्ट्रीय अधिवेशन से दूर रहकर अपनी नाराजगी ज़ाहिर कर दी थी। 

    ऐसा कहा जा रहा है कि, जगदानंद सिंह (Jagada Nand Singh) के बेटे सुधाकर सिंह से कृषि मंत्री पद का छीनने के बाद वह थोड़ा नाराज थे। इसलिए उन्होंने पिछले कुछ दिनों से पार्टी से दूरी बनाई थी। दरअसल, सुधाकर सिंह नीतीश कुमार की सरकार से खुश नहीं थे। वह लगातार सरकार और नौकरशाह के खिलाफ बयान देकर महागठबंधन सरकार की आलोचना कर रहे थे। 

    1 अक्टूबर को जगदानंद सिंह (Jagada Nand Singh) द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए एक आदेश निकाला गया। इस आदेश में पार्टी नेताओं को सरकार, संगठन के बड़े मुद्दे पर बोलने से परहेज करने को कहा गया। माना जा रहा है कि, यह सब आरजेडी नेता लालू प्रसाद और तेजस्वी के कहने पर किया गया था।

    बता दें कि, इससे पहले जगदानंद सिंह और शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को केंद्र की राजनीति करने की सलाह दी थी।वहीं, तेजस्वी को बिहार की सत्ता देने की मांग की थी।