Landslide in Sullia, Karnataka
ANI Photo

Loading

बेंगलुरु. कर्नाटक (Karnataka) के दक्षिण कन्नड़ जिले (Dakshina Kannada district) के सुलिया (Sullia) में आज हुई भूस्खलन की घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोमशेखर रेड्डी, शांतव्वा और चंद्रप्पा के रूप में हुई है। यह जानकारी दक्षिण कन्नड़ पुलिस अधिकारी ने दी।

इससे पहले, एक घर की दीवार के निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने की घटना के बाद मलबे में कुछ मजदूरों के फंसे होने की खबरें सामने आई थीं और तलाशी और बचाव अभियान चलाया गया था।

दक्षिण कन्नड़ पुलिस अधिकारी ने कहा, “सुलिया में आज हुई भूस्खलन की घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोमशेखर रेड्डी, शांतव्वा और चंद्रप्पा के रूप में हुई है। इस घटना में मामला दर्ज की जा रही है।”