Representable Photo
Representable Photo

    Loading

    जयपुर: राजस्थान में तेजाब फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जयपुर के सांगानेर इलाके में चलती गाड़ी से राह पर चल रही लड़कियों पर तेजाब फेंक दिया। इस हादसे में लड़कियां घायल हो गई है। घटना के बाद गंभीर हालत में दोनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी वे खतरे से बाहर है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। यह जानकारी जयपुर पुलिस ने दी। 

    मिली जानकारी के अनुसार,एक बाइक सवार व्यक्ति आया और बड़ी तेजी से दो लड़कियों पर बोतल में भरा कैमिकल फेंककर फरार हो गया। लड़कियां कुछ समझ पाती इससे पहले उनके चेहरे व शरीर पर तेज जलन मचने लगी। वहीं, शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मदद की और पीड़िताओं को अस्पताल पहुंचाया गया। 

    जयपुर पुलिस इस हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।पुलिस को आशंका है कि, आरोपी दोनों में से किसी एक लड़की को पहचानता था। वहीं, यह भी आशंका जताई जा रही है कि, आरोपी ने किसी बात से गुस्सा होकर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया।