Dead body

Loading

नोएडा: नोएडा (Noida) के बिसरख थाना क्षेत्र में गौर सिटी के पास देर रात लहूलुहान तथा बेहोशी की अवस्था में मिली महिला (Women) की अस्पताल में मौत (Death) हो गई। महिला को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसने अंतिम सांस ली। पुलिस को संदेह है कि महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।

पुलिस मौत का कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में बीती रात गौर सिटी के पास एक महिला लहूलुहान व बेहोशी की हालत में मिली।

उसे गंभीर हालत में नोएडा के सेक्टर 39 में स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतका की पहचान करने का प्रयास कर रही है।(एजेंसी)