Keshav Prasad Maurya

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने सीतापुर (Sitapur) के विकास खण्ड मिश्रिख के ग्राम पंचायत बरमी, सीतापुर में मनरेगा के अंतर्गत निर्माणाधीन अमृत सरोवर (Amrit Sarovar) का निरीक्षण कर कार्यरत महिला कामगारों से केंद्रीय और प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर संवाद किया। उन्होंने  ग्राम पंचायत बरमी के वृक्षारोपण किया। अमृत सरोवर, गौशाला और महर्षि बाल्मीकि वाटिका का निरीक्षण किया। श्रमिकों और ग्रामीणों से वार्ता की, उनकी समस्याएं सुनी, सुझाव लिए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रमिकों का नियमानुसार श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीयन कराया जाए।

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां पर वृक्षारोपण करते हुए वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किए जाने की अपील की।

    विपणन व्यवस्था सुदृढ़ कराने का विश्वास दिलाया

    मौर्य ने विकासखंड मिश्रिख स्थित ग्राम पंचायत बरमी में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिलाओं से इन सभी उत्पादों पर संवाद किया। मौर्य ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को पहचान मिलेगी और उन्हें बाजार व्यवस्था उपलब्ध होगी। उन्होंने समूहों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उत्पाद की विपणन व्यवस्था सुदृढ़ कराने का विश्वास दिलाया। इससे पूर्व मौर्य ने पवित्र नैमिषारण्य धाम में  पूजा अर्चना की, शक्तिपीठ माता ललिता देवी जी दर्शन किया। नैमिषारण्य में श्री चक्रतीर्थ और श्री दक्षिणेश्वर हनुमान महाराज जी और देवदेवेश्वर महादेव जी का दर्शन और पूजन भी किया ।