BSP Replace Srikala Ki Singh to Shyam Singh Yadav
श्रीकला की सिंह- श्याम सिंह यादव (डिजाइन फोटो)

 जौनपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से बसपा ने श्रीकला सिंह का टिकट काटा और अब उनकी जगह चुनावी मैदान में श्याम सिंह यादव को चुनाव लड़ने का मौका दिया ऐसे में अब उनके नामांकन भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

Loading

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के जौनपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र (Jaunpur Lok Sabha constituency) से श्रीकला सिंह (Shrikala Singh) का बसपा (BSP) ने टिकट काटा है। दरअसल लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कर चुकीं पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट आज सोमवार को कट गया। ऐसे में अब कहा जा रहा है की इस सीट से बसपा के पुराने नेता श्याम सिंह यादव (Shyam Singh Yadav) को चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है और उनके नामांकन की तैयारियां भी शुरू हो गई है। 

भाजपा को सपोर्ट  

पिछले कुछ दिनों से जौनपुर लोकसभा सीट को लेकर सियासी हलचलें काफी तेज हो गई थी। इसी बीच नामांकन भरने के बाद श्रीकला सिंह का टिकट काटा गया। इस बारे में खबर ये है कि बसपा को यह जानकारी लगी थी कि श्रीकला सिंह और उनके पति पूर्व सांसद धनंजय सिंह भाजपा के समर्थन में थे। वे भाजपा से हाथ मिला सकते थे, इसी को लेकर श्रीकला सिंह का टिकट काटकर बसपा ने उनके प्लान पर शिकंजा कसा है।

अचानक काटा श्रीकला सिंह का टिकट 

मिली जानकारी के मुताबिक जौनपुर लोकसभा सीट से श्रीकला का टिकट कटने की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती ने की है। हालांकि, भारती से पूछा गया कि टिकट काटने की क्या वजह है इस संबंध में उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का यह फैसला है और इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया। 

श्याम सिंह यादव भरेंगे नामांकन

गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव के लिए यहां से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह व सपा प्रत्याशी के रूप में बाबू सिंह कुशवाहा नामांकन कर चुके हैं। ऐसे में अब तेजी से बदलते इस सियासी दलदल में आगे क्या होगा इस पर पुरे जौनपुर की नजरें है। राजनीति के मंजे मजाए खिलाड़ी पूर्व सांसद धनंजय सिंह का अगला कदम क्या होगा? क्या वाकई में वह भाजपा के सपोर्ट में है। इस पर भी सभी का ध्यान लगा हुआ है। फ़िलहाल खबरें सामने आ रही है कि जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा अपने पुराने नेता श्याम सिंह यादव को टिकट दे सकती है। जानकारी हो कि श्याम सिंह यादव पहले भी जौनपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके है।